कोलारस नगर परिषद का एसडीएम जैसवाल ने किया निरीक्षण, सीएमओ भार्गव ने किया स्वागत्
कोलारस - कोलारस नगर परिषद के सीएमओ रमेश भार्गव के पदभार ग्रहण करने के बाद नवान्तुक एसडीएम गणेश जैसवाल ने नगर परिषद का औचक निरीक्षण किया नगर परिषद कोलारस द्वारा चल रहे कार्यो के संबंध में सीएमओ भार्गव से चर्चा की तथा नगर परिषद की आये बढ़ाने के सुझाव देते हुये लोग अधिक से अधिक टैक्स, नल का बिल, दुकान का किराया जमा करें। इसके लिये लोगो को पैनल्टी में छूट देने तथा शिविर लगाकर टैक्स जमा करने के निर्देश सीएमओ भार्गव को दिये साथ ही कोरोना वायरस से लडने के लिये नगर में साफ सफाई कराने के साथ-साथ गली मौहल्लों में सेनेटाईजर का छिडकाव कराने के निर्देश दिये। साथ ही लोगो को मास्क लगाने के लिये प्रेरित करने तथा सोशल डिस्टेंश का पालन अनलाॅक डाउन के दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों से लेकर नगर के सभी लोगो को कराने के सुझाव दिये। इसके आलावा जगतपुर सहित नगर के प्रमुख मार्गो पर अतिक्रमण करने वाले लोगो को दूसरे व्यकल्पित स्थान की तलास कर उन्हें वहां भेजने के निर्देश भी दिये। नगर में प्रतिदिन पेयजल की व्यवस्था सही ढ़ंग से करने के साथ-साथ जिन लोगो ने नल के कनैक्शन ले रखे है। उन्हें पानी की व्यवस्था समय पर उपलब्ध हो इसके निर्देश दिये। साथ ही वर्षा ऋतु समाप्ति की ओर है। नवरात्रि एवं दीपावली के पर्व एक माह के अंतराल के बाद प्रारम्भ होने वाले है। जिनको ध्यान में रखते हुये नगर के प्रमुख मार्गों, मौहल्लों एवं गलियों में लगभग सभी खम्मों पर स्टेट लाईट की व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देेश सीएमओ भार्गव को दिये। नवान्तुक एसडीएम गणेश जैसवाल के प्रथम नगर परिषद कार्यालय में पधारने पर सीएमओ रमेश भार्गव एवं स्टाफ द्वारा सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुये पुष्प गुच इस अवसर पर भैट किया।
