गरीब कल्याण सप्ताह अंतर्गत स्व सहायता समूहों को ऋण वितरण कार्यक्रम
शिवपुरी - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समूह की बहनों से संवाद किया। शिवपुरी जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के संवाद को समूह की बहनों ने सुना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी के विकासखंड करैरा के ग्राम खैराघाट के खाती बाबा समूह की बहनों से संवाद किया और इसी प्रकार आगे बढ़ने और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समूह की अध्यक्ष राखी प्रजापति से बात की। राखी ने बताया कि समूह से जुड़कर उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। समूह द्वारा मूर्ति बनाई गई और इस कोरोना काल में मास्क और पीपीई किट तैयार की गई हैं। उन्होंने ग्राम संगठन अध्यक्ष भागवती यादव से भी चर्चा की। भागवती ने उन्हें समूह की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक व प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत,पूर्व विधायक जसमन्त जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचपी वर्मा भी मौजूद रहे।
Tags
shivpuri