मड़ीखेड़ा जल प्रदाय योजना को मिली कैबिनेट स्वीकृति
शिवपुरी - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुए मंत्री परिषद की बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश जल निगम के माध्यम से क्रियान्वित समूह जल प्रदाय योजना को स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं में शिवपुरी जिले के 1096.96 करोड़ रुपए की लागत के मड़ीखेड़ा जल प्रदाय योजना को भी स्वीकृति दी गई है। तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए शिवपुरी के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस योजना की स्वीकृति से 842 गांव में जलापूर्ति की समस्या का निराकरण होगा।
Tags
shivpuri