शुक्रवार को कोलारस से मां वैष्णों देवी के भक्तगण दर्शन यात्रा के लिये साइकिल से हुये रवाना
कोलारस - कोलारस नगर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां वैष्णों देवी माता की यात्रा के लिये कोलारस नगर से शुक्रवार को एक काफिला निकला। यह काफिला माता रानी के दर्शन के लिये हर वर्ष साइकिल से रवाना होता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह काफिला शुक्रवार को कोलारस से माता वैष्णों देवी के दर्शनों के लिये रवाना हुआ। हर वर्ष कोलारस नगर के भक्तगण साइकिलों से वैष्णो देवी माता रानी के दरबार मे दर्शन करने जाते है। इस वर्ष भी साइकिलों से माता रानी के दर्शन करने के लिये कोलारस नगर के भक्तगण रवाना हुये। दर्शन करने कोलारस से शुक्रवार को निकले माता रानी के भक्तगण अशोक कुशवाह, मोनू बाथम, सन्तोष सेन, हाकम कुशवाह, सिद्धार्थ कुशवाह आदि साइकिल से मां वैष्णो देवी के यात्रा के लिए रवाना हुए नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शिवहरे ने सभी पांचो भक्तो को नई साइकिल दिलाकर मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए शुक्रवार को किया रवाना कोलारस नगर के लोगो ने उनकी यात्रा मंगलमय हो इस के लिये माता वैष्णों से प्रार्थना की।
