कार्यालय प्रमुख समय-सीमा के पत्रों को पूरी गंभीरता से लें- वर्मा



कार्यालय प्रमुख समय-सीमा के पत्रों को पूरी गंभीरता से लें-  वर्मा
शिवपुरी- शिवपुरी जिले के सभी कार्यालय प्रमुख समय-सीमा के पत्रों को पूरी गंभीरता से लें। लंबित पत्रों के परीक्षण उपरांत निराकरण की कार्यवाही करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर एच.पी.वर्मा ने उक्त आशय के निर्देश आज समय-सीमा के पत्रो की समीक्षा बैठक के दौरान सभी जिला कार्यालय प्रमुखो को दिए। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सहायक कलेक्टर श्रीमती काजल जावला सहित जिला कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे। प्रभारी कलेक्टर वर्मा ने पात्रता पर्ची वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि पात्रता पर्ची में पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जाए।  पात्रता पर्ची के मामलों का निराकरण करने की कार्यवाही करें। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में इस वर्ष रवी के रकवा में वृद्धि हुई है। तहसील स्तर पर होने वाली वृद्धि की जानकारी भी एकत्रित की जाए। उन्होंने समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समय-सीमा के पत्रों को पूरी गंभीरता से लें। ऐसे प्रयास किए जाए कि शिकायती पत्रों का निराकरण पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में हो। 

उन्होंने म.प्र.लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में आवेदक को सेवाए उपलब्ध कराए। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें, जिससे अर्थदण्ड की कार्यवाही से बचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म