मानीपुरा में अज्ञात चोरो ने घर में घुसकर किया 1 लाख रूपये का माल पार
कोलारस - कोलारस नगर के मानीपुरा में रविवार सोमवार की मध्यरात्रि में घर में घुस चोरो ने किया हाथ साफ। कोलारस थाना अंतर्गत मानीपुरा में घर में घुसे चोरो ने घर में रखी तिजौरी पर हाथ साफ कर दिया। जब परिजनो ने सुबह उठकर देखा तो घर की तिजौरी खुली हुई थी। इस घटना की जानकारी परिजनो ने थाना कोलारस में दी जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार फरयादी शिशुपाल पुत्र सिरनाम सिंह धाकङ उम्र 38 हिन्दुस्तान होटल के सामने मानीपुरा कोलारस बताया गया है। कि इनकेे घर में दो पोर्सन है। वह अपनें घर से वाहर गए हुए थे। घर के एक पोर्सन में उनकी पत्नि, बेटा सो रहे थे। तो वही घर के दूसरे पोर्सन में छोटा बेटा सो रहा था। जिसके चलते चोरो ने मौके का फायदा उठाया और घर के दूसरे पोर्सन में रखी तिजोरी से नगदी 1 लाख 10 हजार समेत तिजोरी मे रखे सोने चॉंदी समेत अन्य सामान पर चोरो ने हाथ साफ कर दिये। चोरो की जानकारी अज्ञात चोर के रूप में बताई गई है। जब परिजनों ने देखा की उनके घर से अज्ञात चोर कुल कीमत दो लाख की चोरी कर ले गया है। परिजनों ने तत्काल चोरी की शिकायत कोलारस थाने मे की जहां पुलिस ने 457, 380 ताहि के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।