पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, आरोपी सहित 102 गांजे के पेड़ जप्त

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, आरोपी सहित 102 गांजे के पेड़ जप्त



जयकुमार झा रन्नौद कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम सजाई में एक ब्यक्ति द्वारा अपने घर के पीछे गांजे की खेती कर रहा था। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी को मुखविर द्वारा सूचना मिली की ग्राम सजाई में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के पीछे गांजे की खेती की जा रही है। थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने पुलिस बल की एक टीम लेकर ग्राम सजाई में दबिश दी तो पता चला की आरोपी के अपने घर के पीछे गांजे के 102 पेड़ गले हुये थे। आरोपी बड्डे उर्फ गोपाल पुत्र धनसिंगा लोधी द्वारा अपने घर के पीछे बाडे में तलाश किया तो उसमे गांजे के कई पौधे लगे मिले जिनकी संख्या 102 बताई गई है। बड्डे लोधी के पास से गांजे की खेती करने के संबध में लायसेंस मांगा गया तो लायसेंस नही होना पाया गया। बड्डे लोधी के खिलाफ धारा 8/20एन.डी पी.एस एक्ट का दण्डिय पाये जाने पर आरोपी के बाडे में लगे पौधे उखडवाये गये जिनकी संख्या कुल 102 गांजे के पेड़ मिले के रूप में पाई गई । जिनका बजन कराया गया तो कुल 30850किलो ग्राम गांजा कीमत 215950रूपये आंका गया। पुलिस द्वारा गांजे के पेड़ जप्त सहित आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस के हाथ लगी सफलता में थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी, सउनि ब्रजमोहन सेंलर,दिमन सरदार सिंह ,सुरेश शर्मा ,गौरीस ओझा ,सत्यवीर की मुख्य भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म