लव मैरिज करने वाले दंपत्ति ने 24 घंटे के अंदर की आत्म हत्या


लव मैरिज करने वाले दंपत्ति ने 24 घंटे के अंदर की आत्म हत्या

कोलारस - कोलारस थाना अंतर्गत गायत्री कॉलोनी निवास करने वाले नवविवाहिता जोड़े ने 24 घंटे के अंदर की आत्म हत्या. जानकारी के अनुसार ग्रह क्लेश के चलते पति - पत्नि ने आत्म हत्या की। बताया गया है।कि दोनों ने लव मैरिज की थी। विवाहिता ने रविवार की शाम अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,इसी गम के चलते पति ने भी आज रात कब्रिस्तान रोड पर स्थित एक पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
जानकारी के अनुसार कोलारस की गायत्री कॉलानी निवासी रामकुमार रावत उम्र 23 साल पुत्र रामअवतार रावत की शादी कोलारस अनुविभाग की रहने वाले ग्राम ककवाया की रहने वाले रोशनी धाकड उम्र 20 साल से 30 जून को हुई थी। बताया जा रहा हैं कि ग्रहक्लेश के कारण विवाविता रोशनी ने रविवार की शाम अपनी ही ससुराल में अपने ही कमरे में पंखे पर रस्सी डालकर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद विवाहिता के मायके से जीजाजी पहुंचे और पति रामकुमार पर मामला दर्ज करने का प्रेशर बनाते हुए थाने में दहेज एक्ट का मामला दर्ज करने का आवेदन दिया था। पति रामकुमार को अपनी पत्नि के मरने का गम और मामला दर्ज होने के मानिसिक प्रेशर में आ गया। बताया जा रहा हैं कि आज बीती रात्रि कोलारस के कब्रिस्तान रोड पर स्थित एक पीपल के पेड पर उसने गले में डालने वाले गमछे को फांसी का फंदा बनाया और उसी पर लटक गया। सुबह वहां से निकलने वाले लोगो ने एक लाश को पेड पर टंगे देखा। पुलिस को सूचना दी,पुलिस ने जांच पडताल की को पेड पर लटके युवक की पहचान रामकुमार रावत के रूप में हुई। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म