भोपाल. भाजपा ने मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए सभी 28 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। देर रात जारी इस सूची में कांग्रेस से भाजपा में आए सभी 25 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। इससे पहले कांग्रेस भी 27 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। बसपा भी 18 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
हफ्ते भर चले मंथन के बाद फाइनल हो सकी लिस्टभाजपा को उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में हफ्ते भर भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन करना पड़ा। शनिवार को दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज की टीम ने तीन दिन तक भाजपा कार्यालय में बैठकर दावेदारों से चर्चा की। संघ और पार्टी स्तर पर किए गए सर्वे के आधार पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर बात हुई। इसके बाद नाम फाइनल कर दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक में रखे गए। शिवराज भी इस बैठक में शामिल हुए। रविवार को सीएम लौट आए, लेकिन इसके बाद भी सूची जारी होने में दो दिन लग गए।
एक-एक सीट पर जीत की संभावना तलाशीपार्टी सूत्रों के अनुसार शिवराज पहले ही कह चुके हैं कि इन उपचुनावों में उन्हें 100% रिजल्ट चाहिए। ऐसे में एक-एक सीट उनके लिए अहम है। इसमें केवल उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने की बात कही गई, जो जीत के सबसे करीब नजर आए। यानी एक-एक सीट पर जीत और विरोध के कारणों पर विचार-विमर्श किया गया।
टिकट बंटवारे में सिंधिया की चलीप्रत्याशियों के नाम तय करने में ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका अहम रही। इसके लिए पहले पार्टी ने अपने स्तर और संघ की सर्वे रिपोर्ट का भी सहारा लिया। सर्वे में जो नाम आए, उन्हें टिकट दिया गया।
इसलिए हो रहे उपचुनाव
सिंधिया ने मार्च में अपने 22 समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी। कांग्रेस सरकार अल्पमत में आने पर 20 मार्च को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 23 मार्च को शिवराज ने सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद कांग्रेस के तीन और विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इन सभी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इससे प्रदेश की 25 सीटें खाली हो गईं। वहीं, तीन विधायकों के निधन की वजह से आगर, ब्यावरा और जौरा सीटें खाली हुई हैं।
भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट
सीट भाजपादिमनी गिर्राज दंडोतियाभांडेर रक्षा संतराम सिरौनियाअंबाह कमलेश जाटवगोहद रणवीर जाटवअशोकनगर जजपाल सिंह जज्जीआगर मालवा मनोज ऊंटवालसांवेर तुलसीराम सिलावटनेपानगर सुमित्रा कास्डेकरहाटपिपल्या मनोज चौधरीअनूपपुर बिसाहूलाल सिंहसांची प्रभुराम चौधरीबमोरी महेन्द्र सिंह सिसोदियाकरैरा जसमंत जाटवडबरा इमरती देवीग्वालियर प्रद्युम्न सिंह तोमरजौरा सूबेदार सिंह सिकरवारसुमावली ऐंदल सिंह कंषानाग्वालियर पूर्व मुन्नालाल गोयलपोहरी सुरेश धाकड़मुंगावली बृजेंद्र सिंह यादवसुरखी गोविंद सिंह राजपूतमांधाता नारायण पटेलबदनावर राजवर्धन सिंह दत्तीगांवसुवासरा हरदीप सिंह डंगमुरैना रघुराज सिंह कंषानामेहगांव ओपीएस भदौरियामलहरा प्रद्युम्न सिंह लोधीब्यावरा नारायण सिंह पवारइस