सरकारी कर्मचारियों को 7 वें वेतनमान की तीसरी किश्‍त का होगा भुगतान, 10 हजार मिलेंगे एडवांस

 सरकारी कर्मचारियों को 7 वें वेतनमान की तीसरी किश्‍त का होगा भुगतान, 10 हजार मिलेंगे एडवांस

भोपाल - राज्‍य के आर्थिक हालातों को देखते हुए मध्‍यप्रदेश के कर्मचारियों की डीए पर रोक लगाने के बाद विधानसभा उप चुनावों के बीच मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों की नाराजगी कम करने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उप चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए एलान किया की सातवें वेतनमान की तीसरी किस्त का भुगतान अर्थव्यवस्था के बिगड़ने के कारण कर्मचारियों को नहीं किया गया था। अब राज्य सरकार दीपावली से पहले तीसरी किस्त का 25 फीसद भुगतान कर्मचारियों को करेगी।

इसके साथ-साथ बचा हुआ 75 फीसद भुगतान भी इसी वित्तीय वर्ष में कर दिया जाएगा। चौहान ने एक और बड़ा ऐलान किया कि जिन कर्मचारियों का वेतन रुपये 40 हजार से कम है,उन्हें रूपये10 हजार का अग्रिम भी दिया जाएगा। यह अग्रिम मार्च 2021 तक कर्मचारी ले सकते हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण कर्मचारियाें को उनके स्‍वतत्‍व का भुगतान नहीं किया जा सकहा था, लेकिन अब त्‍यौहारों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म