पत्नि वियोग से पीड़ित जीजा साले में खाने को लेकर विवाद में साले की हत्या
कोेलारस - कोलारस परगने के खतौरा कस्बे में जहां पत्नि वियोग से पीड़ित जीजा साले में खाने को लेकर विवाद चलता था। जिसको लेकर एक दिन विवाद वड़ गया और जीजा ने अपने साले की लठ्ठ से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार दोनो जीजा और साले साथ में रहते थे और मजदूरी कर अपने जीवन का भरण पोषण करते थे। बताया जा रहा हैं। कि बीती रात्रि 9 बजे इनका आपस में झगडा हुआ था और इसी झगडे में जीजा ने साले की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार खतौरा के हाई स्कूल के सामने कुछ कच्चे झोपडीनुमा मकान बने हुए हैं। इन मकानो में से एक मकान में चिरोंजी उम्र 55 साल पुत्र दौला कुशवाह और मेहरबान कुशवाह उम्र 50 साल साथ में रहते थे। दोनो आपस में जीजा साले थे। दोनो की बीबीयो की पूर्व से ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा हैं। कि मेहरबान कुशवाह चिरौंजी का जीजा हैं। गुरूवार शुक्रवार की मध्य रात्रि खाना बनाते समय दोनो में विवाद हो गया। दोनो ने दारू पी रखी थी। खाने को लेकर इतना विवाद बड़ा की जीजा मेहरबान ने अपने साले चिरौंजी की लठ्ठ से पीट-पीट कर हत्या कर दी,जिससे उसकी मौत हो गई,घटना के बाद घर में ही लाश को झोपडी में छोडकर जीजा मेहरबान सिंह कुशवाह फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह चैकीदार ने खतौरा चैकी पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर चैंकी प्रभारी गब्बरसिंह गुर्जर घटना स्थल पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भिजवाते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार था।