दहेज लोभी का जमानत आवेदन पत्र निरस्‍त

 दहेज लोभी का जमानत आवेदन पत्र निरस्‍त

शाजापुर - न्यायालय द्वितिय अपर सत्र न्‍यायाधीश महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपी  शेख मुकीम  पिता शेख हकीम उम्र 22 वर्ष निवासी नरोला का जमानत आवेदन पत्र अभियोजन की ओर से विडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित  संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर के तर्को से सहमत होते हुए निरस्त किया गया । सहा.जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्‍त जानकारी अनुसार दिनांक 08/09/2020 को सायं 05:10 बजे मृतिका राशिदा बी को जली हुई स्‍थि‍ति मे  ईलाज के लिए सिविल अस्‍पताल शुजालपुर सिटी लाया गया। उसकी हालत ज्‍यादा खराब होने से उसे ईलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया। उसी दिन रात 09:20 बजे ईलाज के दौरान ह‍मीदिया अस्‍पताल में उसकी मृतिका हो गई। मर्ग जॉच के दौरान साक्षीगण ने कथनो में बताया की आरोपी शेख मुकीम और जरीना बी मृतिका राशिदा से दहेज में फ्रीज,मोटरसायकल, सौफा आदि सामान नही लाने की बात पर उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताडित करते थे। मृतिका का तलाक होने के बावजुद मृतिका को शेख मु‍कीम बहला फुसलाकर ले गया । आरोपीगण के विरूद्ध थाना शुजालपुर सिटी पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। दिनांक 13/10/2020 को न्‍यायालय द्वारा आरोपी का जमानत आवेदन पत्र निरस्‍त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म