अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर साईकिल रैली आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर साईकिल रैली आयोजित

शिवपुरी - महिला बाल विकास विभाग नरवर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजनांतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किशोरी बालिकाओं की साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुंदरियाल ने हरी झंडी दिखाकर साईकिल रैली का शुभारंभ किया गया। सुंदरियाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, किशोरी बालिकाओं एवं जनसमूह को सामाजिक स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढाने तथा सभी सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तरों पर मुख्य रूप से सशक्त भूमिका निभाने वाली हस्तिओं का उदाहरण देकर किशोरी बालिकाओं को जीवन में आगे बढने हेतु प्रेरित किया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। साईकिल रैली महिला एवं बाल विकास विभाग नरवर के जनपद परिसर में स्थित कार्यालय से प्रारंभ होकर बाईपास के रास्ते लोढी माता मंदिर से होते हुए नरवर मुख्य बाजार के रास्ते से वापिस होते हुए कार्यालय पर समाप्त हुई। उक्त रैली के सफल आयोजन में पुलिस विभाग नरवर का भी योगदान सराहनीय रहा। परियोजना अधिकारी रविरमन पाराशर द्वारा रैली समाप्ति पर भागीदारी करने वाली किशोरी बालिकाओं एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उक्त रैली के आयोजन में मुख्य रूप से अजय तिवारी, धर्मेन्द्र यादव, श्रीमती अर्चना महाजन, श्रीमती कीर्ति वर्मा, श्रीमती जयदेवी रावत, श्रीमती निशा सिकरवार, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, शंकर मौर्य, अरविंद सिंह राजौरिया आरक्षक, सुनील रावत आरक्षक, केदारीलाल आदिवासी का योगदान सराहनीय रहा।

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म