शराब पीकर फोरलेन पर बाइक चलाने से दुर्घटना में युवक की मौत

शराब पीकर फोरलेन पर बाइक चलाने से दुर्घटना में युवक की मौत


कोलारस - गुरूवार की दोपहर करीब 2ः15 बजे शिवपुरी की ओर से कोलारस नगर में वायपास रोंग साईड से शराब के नशे में विना हेलमेट के बाईक चला रहे धरमपुरा निवासी युवक में किसी अज्ञात बस ने टक्कर मार दी उक्त युवक शराब के नशे में विना हेलमेट के बजाज कम्पनी की बाइक से कोलारस की ओर आ रहा था। उसी दौरान बस की टक्कर से युवक के सिर में गम्भीर चोट आने तथा खून अधिक निकल जाने के कारण कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लाने के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। कोलारस थाना अंतर्गत गुरूवार को वायपास पर जाट होटल के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक सबार में मारी टक्कर। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक में सामने से टक्कर मारी गई है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सबार की मिली जानकारी के अनुसार रामदास पुत्र कल्लू राम आदिवासी की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। जो कि ग्राम धरमपुरा का रहने वाला था। जिसमें एक अज्ञात वाहन ने कोलारस वायपास पर टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर अवस्था में पूरण खेड़ी टोल प्लाजा की गाड़ी 1033 द्वारा कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसे डॉ विवेक शर्मा द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म