व्यय प्रेक्षक अनिरुद्ध ने शिवपुरी पहुंच कर पोहरी विधानसभा क्षेत्र का निक्षण किया
शिवपुरी - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 23 करैरा और 24 पोहरी में निर्वाचन व्यय पर निगरानी रखने के लिये भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी अनिरुद्ध को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। वह 9 अक्टूबर को शिवपुरी आ गए हैं। व्यय प्रेक्षक अनिरुद्ध यहाँ सर्किट हाउस के कक्ष क्र.-3 में ठहरे हैं।
व्यय प्रेक्षक के लिए लाइजनिंग अधिकारी जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री ओ.पी. गुप्ता को बनाया गया है। व्यय प्रेक्षक अनिरुद्ध ने शनिवार को पोहरी का भ्रमण किया और नाकों पर व्यवस्था देखीं। उन्होंने बिलौआ नाके का निरीक्षण किया। नाकों पर निगरानी के लिए एस एसटी टीम तैनात की गई हैं। जिससे आने जाने वाले लोगो की गतिविधियों की निगरानी की जा सके। व्यय प्रेक्षक के भ्रमण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी पोहरी ज.ेपी. गुप्ता और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।
