स्वसहायता समूह की महिलाओं ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
शिवपुरी - मतदान करना हर मतदाता का अधिकार है। इसलिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। यह संदेश देने के उद्देश्य से पोहरी के ग्राम परीच्छा में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। रैली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचण्पीण्वर्मा ने रवाना किया। इस दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव पांडेए एनआरएलएम परियोजना अधिकारी अरविंद भार्गव भी मौजूद थे। पोहरी के परिच्छा ग्राम में संचालित स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मतदान की थीम पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके मताधिकार का उपयोग करने का संदेश दिया गया।
