तेंदुआ थाना प्रभारी के विशेष प्रयासों से बाहन सहित आरोपी गिरफ्तार
कोलारस - कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के तेंदुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजगढ के पास ग्राम बाबईपुरा स्कूल के पास लखन पुत्र कल्याण शाक्य अपनी बाईक रोड किनारे खडा कर झाड़ियों के पीछे लघुशंका कर रहा था इतने में दो आरोपी आए और उसकी बाईक को लेकर भाग गए। जानकारी के अनुसार फरियादी लखन पुत्र कल्याण शाक्य ने 26 सितंबर को तेंदुआ थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने गांव जा रहा था इसी दौरान राजगढ के बाबईपुरा पर लघुशंका लगी तो में अपनी बाईक को सडक किनारे खडा कर झाड़ियों के पीछे पेशाब करने चला गया इतने में दो व्यक्ति बाईक से आए और मेरी बाईक लेकर भाग गए। बाईक पर मेरा बैग टंगा था जिसमें मोबाइल रखा हुआ था। फरियादी कि सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार चंदेल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भुरिया, एसडीओपी अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में तेंदुआ थाना प्रभारी केएन शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेकर पश्तारसी कर नीरज पुत्र प्रेम धाकड निवासी पिपरसमां को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ कि तो आरोपी ने उदल उर्फ संदीप पुत्र लखनलाल रावत निवासी टोंगरा थाना सिरसोद के साथ चोरी कि घटना कारित करना स्वीकारा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी कि गई बाईक व मोबाइल वरामद कर आरोपियों को न्यायलय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों को पकड़ने में एएसआई जगदीश भिलाला, वलवंत, भगगू भिलाला, फजरू रहमान आदि कि अहम भूमिका रही।
