तेज रफ्तार से चला रहे ट्रक्टर चालक ने पीछे से युवक में मारी टक्कर-मौत

तेज रफ्तार से चला रहे ट्रक्टर चालक ने पीछे से युवक में मारी टक्कर-मौत 

कोलारस - कोलारस परगने के रन्नौद थाना क्षेेत्र केे तहत आने वाले ग्राम खरैह रोड़ पर एक ट्रेेक्टर चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए  युवक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जिस ट्रेक्टर ने टक्कर मारी उस पर कोई नंबर नहीं था। बिना नम्बर के ट्रक्टर चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही से चलाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार भीकम पुत्र जगना आदिवासी निवासी करोंदी 17 अक्टूबर को शाम के समय किसी काम से जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे बिना नंबर के ट्रेक्टर के चालक ने तेेजी व लापरवाही से चलाते हुए भीकम में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह जमीन पर गिर गया और गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। उक्त मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म