स्थाई वारंटी को जेल भेजा

 स्थाई वारंटी को जेल भेजा

शाजापुर - न्यायालय जेएमएफसी शुजालपुर द्वारा आरोपी अमीन खां पिता अब्बस खाँ  निवासी जामनेर का जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया। संजय मोरे अतिरिक्त डीपीओ शुजालपुर ने बताया कि, आरोपी अमीन खां के विरुद्ध न्यायालय में गोवंश परिवहन के अपराध का प्रकरण लंबित है।  विचारण के दौरान आरोपी के अनुपस्थित रहने पर  न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट दिनांक 24 अगस्त 2019 को जारी किया गया। स्थाई वारंट के पालन में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में गुरुवार को पेश किया गया। जहां से उसका जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया।

जिला मीडिया प्रभारी 

सचिन रायकवार 

एडीपीओ शाजापुर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म