1 नवंबर को फिर अपडेट होंगे रसोई गैस सिलेंडर के दाम, जानिए सबसिडी का क्या होगा
SBI Savings Account में 1 November से कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आम आदमी के जीवन पर पड़ेगा। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के भी कुछ अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है। SBI से जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह है कि अब बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा। यह व्यवस्था 1 नवंबर से लागू होगी, जिसके बारे में पहली बार 9 अक्टूबर को बताया गया था। वहीं सबसे बड़ा बदलाव LPG यानी रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर है। अब OTP के बिना LPG Cylender की डिलीवरी नहीं होगी।
1 : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। देश के सबसे बड़े इस बैंक ने 1 नवंबर से अपने सेविंग्स अकाउंट यानी बचत खातों पर ब्याज दर में बदलाव करने का ऐलान किया है। अब 1 नवंबर से जिन सेविंग्स बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपए तक की राशि जमा है उस पर ब्याज की दर 0.25 फीसदी घटकर 3.25 फीसदी रह जाएगी। वहींं 1 लाख रुपए से अधिक की जमा पर अब रेपो रेट के अनुसार ब्याज मिलेगा।
1: रसोई गैस सिलेंडर की रिफलिंग के नए नियम के तहत अब उपभोक्ताओं को बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। उपभोक्ताओं को अब गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही उसका भुगतान भी करना होगा। भुगतान के बाद उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को उपभोक्ता तब दिखाएगा जब गैस एजेंसी का कर्मचारी आपके गैस सिलिंडर लेकर पहुंचेगा। जब तक आप उसे ओटीपी नहीं दिखाएंगे आपको सिलेंडर नहीं मिलेगा।(पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
इसी तरह 1 नवंबर को रसोई गैस के दामों में बदलाव होगा। केंद्र सरकार की नीति के तहत पेट्रोलियम कंपनियों हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती हैं और नए दाम लागू होते हैं जो पूरे महीने के लिए रहते हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी रसोई गैस के दामों में अधिक बदलाव नहीं आएगा। हां, यह सवाल जरूर बना हुआ है कि क्या अधिक सबसिडी खाते में आएगी? दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रसोई गैस के दाम इतने कम हो गए हैं कि सरकार को अब सबसिडी देने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
जानिए सबसिडी का क्या होगा
LPG Subsidy Latest Update : हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा होती है। इस तरह सभी को 1 नवंबर का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। यानी त्योहारों से पहले आम आदमी की राहत बरकरार रहेगी। इस बीच, LPG Subsidy चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस के दाम इतने कम हो गए हैं कि सरकार को सबसिडी देने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इस तरह इस साल मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में ग्राहकों को बहुत कम सब्सिडी मिली है। सिलेंडर की डिलीवरी के बारे खातों में महज 37 रुपए जमा हुए। बता दें, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरावट के कारण इस साल मई से सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत लगभग बराबर हो गई है। सरकार ग्राहक के खाते में सब्सिडी के रूप में सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में अंतर रखती है।
नवंबर से बदल रहा रसोई गैस से जुड़ा यह अहम नियम
नवंबर में रसोई गैस की बुकिंग से जुड़ा एक बड़ा नियम लागू होने जा रहा है। अब रसोई गैस सिलेंडर बुक करने पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दिखाने पर ही सिलेंडर की डिलीवरी होगी। सरकार का मानना है कि कई लोग अपने सिलेंडर की बुकिंग के नाम पर कालाबाजारी कर रहे हैं। ओटीपी का सिस्टम लागू होने पर कालाबाजारी बंद हो जाएगी। यह फैसला त्योहारों से ठीक पहले लिया जा रहा है, तब घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की ब्लैकमार्केटिंग बढ़ जाती है। इसके बाद अब रसोई गैस एजेंसयां भी किसी तरह की धांधली नहीं कर पाएंगी।
पिछले 10 महीनों में बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर (14.2 kg) का दाम
महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
1 अक्टूबर 2020: दिल्ली 594 रुपए, कोलकाता 620 रुपए, मुंबई 594 रुपए, चेन्नई 610 रुपए
1 सितंबर 2020: दिल्ली 594 रुपए, कोलकाता 620.5 रुपए, मुंबई 594 रुपए, चेन्नई 610 रुपए
1 अगस्त 2020: दिल्ली 594 रुपए, कोलकाता 621 रुपए, मुंबई 594 रुपए, चेन्नई 610.5 रुपए
1 जुलाई 2020: दिल्ली 594 रुपए, कोलकाता 620.5 रुपए, मुंबई 594 रुपए, चेन्नई 610.5 रुपए
1 जून 2020: दिल्ली 593 रुपए, कोलकाता 616 रुपए, मुंंबई 590.5 रुपए, चेन्नई 606.5 रुपए
1 मई 2020: दिल्ली 582 रुपए, कोलकाता 584.5 रुपए, मुंबई 579 रुपए, चेन्नई 569.5 रुपए
1 अप्रैल 2020: दिल्ली 744.00 रुपए, कोलकाता 774.5 रुपए, मुंबई 714.5 रुपए, चेन्नई 761.5 रुपए
1 मार्च 2020: दिल्ली 806 रुपए, कोलकाता 839.5 रुपए, मुंबई 776.5 रुपए, चेन्नई 826 रुपए
12 फरवरी 2020: दिल्ली 858.5 रुपए, कोलकाता 896 रुपए, मुंबई 829.5 रुपए, चेन्नई 881 रुपए
1 जनवरी 2020: दिल्ली 714 रुपए, कोलकाता 747 रुपए, मुंबई 684.5 रुपए, चेन्नई 734 रुपए
No charges on digital payments From November 1: अब पचास करोड़ रुपए से अधिक टर्न ओवर वाले कारोबारियों के लिए डिजिटल पेमेंट लेना अनिवार्य होगा। आरबीआई का यह नियम भी एक नवंबर से लागू हो जाएगा। नई व्यवस्था के मुताबिक, ग्राहक या मर्चेंट्स से डिजिटल पेमेंट के लिए कोई भी शुल्क या मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) नहीं वसूला जाएगा। बदले हुए ये नियम 50 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाले कारोबारियों पर ही लागू होंगे।
Maharashtra Bank Time Table: 1 नवंबर से महाराष्ट्र में बैंकों का नया टाइम लागू होने जा रहा है। अब प्रदेश के सभी बैंक एक ही समय पर खुलेंगे और बंद होंगे। यह समय रहेगा सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक। यह नियम सभी पब्लिक सेक्टर बैंक पर लागू होगा। हाल ही में वित्त मंत्रालय ने देश में बैंकों के कामकाज का समय एक जैसा करने का निर्देश दिया था। यह नियम उसी के बाद लागू किया जा रहा है।