जिले में भाजपा-कांग्रेस के बीच 1-1 सीट बटने का अनुमान, प्रदेश में सिंधिया समर्थक 12, कांग्रेस के 12 शेष 4 पर भाजपा के मूल कार्यकर्ता जीतने का अनुमान

जिले में भाजपा-कांग्रेस के बीच 1-1 सीट बटने का अनुमान

प्रदेश में सिंधिया समर्थक 12, कांग्रेस के 12 शेष 4 पर भाजपा के मूल कार्यकर्ता जीतने का अनुमान

मध्यप्रदेश विधानसभा क्षेत्र की 28 विधानसभा सीटो के लिये मतगणना मंगलवार को होना है। जिन 28 विधानसभा सीटो के लिये मतदान हुआ उसमें सर्वे के आधार पर सिंधिया समर्थक एवं भाजपा से मूल कार्यकर्ताओं को जोड़कर 14-16 के करीब विधायक जीतने का अनुमान है। वही दूसरी ओर कांग्रेस यानि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मेहनत की हम बात करें तो वह स्वयं के दम पर कांग्रेस को 10-12 सीटों के करीब जीताते हुये नजर आ रहे है। कुल मिलाकर शनिवार को मीडिया ट्राईल रिपोर्ट के आधार पर हम बात करे तो 15 से अधिक सीटें जीतकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का रास्ता आगामी 3 वर्षो के लिये साफ नजर आ रहा है।  वहीं दूसरी ओर कमलनाथ स्वयं की दम पर 1 दर्जन से भी अधिक विधायक जीताने में कामयाव होते है। तो प्रदेश में कांग्रेस इतनी खराब स्थिति के बाद मजबूत नजर आती है। दूसरी ओर राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की हम बात करें। तो अपने 22 मंत्री एवं विधायको को इस्तिफा दिलाने के बाद पुनः कई विधायकों को मंत्री तथा सभी को विधायक का टिकिट दिलाकर सिंधिया ने अपनी तागत दिखाई थी। किन्तु जब वहीं 22 मंत्री एवं विधायक जनता के बीच पहुंचे तो उनमें से 11 से 13 यानि की करीब 60 प्रतिशत मंत्री एवं विधायक जीतते नजर आ रहे है।

शिवपुरी में सिंधिया एवं कमलनाथ समर्थक 1-1 विधायक जीतने का अनुमान 

इसी क्रम में हम बात करे शिवपुरी जिले की तो यहां 2 विधानसभा सीटों के लिये उपचुनाव के दौरान मतदान हुआ जिसमें से भाजपा एवं कांग्रेस यानि सिंधिया एवं कमलनाथ समर्थक 1-1 विधायक जीतते हुये नजर आ रहे है। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म