कोलारस सहित शिवपुरी जिले से पकड़े गए 17 जुगाड़ी, 28590 नगदी जप्त कर की कार्यवाही

कोलारस सहित शिवपुरी जिले से पकड़े गए 17 जुगाड़ी, 28590 नगदी जप्त कर की कार्यवाही
कोलारस - पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में थाना कोलारस, पिछोर और करैरा पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते हुए 17 आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से 28590 रू की नगदी एवं जुआ सामग्री विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गये।

कोलारस पुलिस को लगातार  पिछले कुछ दिनों जुआ खेलने की खबर मिल रही थी। जानकारी के अनुसार नेता, व्यापारियों सहित कई अन्य लोगों के द्वारा दीपावली के उत्सव को देखते हुए लाखो का जुआ खेलने की खबरें आ रही थी। जिस पर से कोलारस पुलिस ने आज सोमवार को कार्यवाही करते हुए। कई जुगाड़ियो को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोलारस निरीण् संजय मिश्रा को थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के पास में जुआ संचालित होने की सूचना मिली, उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी कोलारस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा सरकारी अस्पताल की बाउण्ड्री के पीछेे पहुंचकर पाया कि कुछ लोग हार.जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम पिन्टू पुत्र वीरेन्द्र सिंह सिकरवार उम्र 30 साल, रोशन पुत्र मान सिंह ओझा उम्र 36 साल, रामस्वरूप पुत्र कंचनलाल धाकङ उम्र 45 साल, ओमप्रकाश पुत्र शंकरलाल चंदेल उम्र 42 साल, ब्रजेश पुत्र बाबूलाल राठौर उम्र 42 साल निवासीगण जगतपुर कोलारस का होना बताया, जिनके जिनके कब्जे से 21350 रू की नगदी जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी क्रम में थाना पिछोर द्वारा जुए के विरूद्ध कार्यवही करते हुए ग्राम सुजावनी से आरोपी प्रकाश वाल्मीक, संजू वालमीक, आंनद लोधी, सुजान लोधी, दिनेश जाटव, राहुल जाटव, नवल पाल, राकेश पाल निवासीगण ग्राम सुजावनी को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 5400 रू की नगदी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। थाना करैरा द्वारा भी जुए के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए भट्टा की पहाडिय़ा मडौरीपुरा करैरा से आरोपी गौरव योगी, आशीष सोनी, भानू योगी, जम्भू खान निवासीगण करैरा को गिरफ्तार कर 1655 रू की नगदी जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म