अज्ञात चोरो ने गोदाम का ताला तोड़ किया 30 कट्टे सोयाबीन पर हाथ साफ

अज्ञात चोरो ने गोदाम का ताला तोड़ किया 30 कट्टे सोयाबीन पर हाथ साफ 

बदरवास - कोलारस परगने के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीपुर चक में रियांशी ट्रेडिंग कम्पनी के गोदाम में घुसे चोरों ने किया 40 हजार रूपयें की कीमत का सोयाबीन के 30 कट्टों पर हाथ साफ। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ नकबजनी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सचिन पुत्र ब्रजेश मंगल निवासी बदरवास का गोदाम श्रीपुर चक गांव में स्थित है। बीते रोज ब्रजेश मंगल प्रतिदिन की तरह अपने गोदाम में ताला डालकर घर आ गए। तभी रात्रि में किसी अज्ञात चोर ने उनके गोदाम का ताला तोड़कर वहां से 40 हजार रूपए की कीमत के 30 कट्टे सोयावीन के चोरी कर लिए। मंगल ने पुलिस को जानकारी देते हुये बताया की प्रत्येक कट्टे में 50 किलो सोयावीन भरी हुई थी। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह मंगल को उस समय लगी जब वह गोदाम खोलने पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि उनके गोदाम का ताला टूटा हुआ पड़ा था और सोयावीन के कट्टे गायब थे। उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाया और बाद में थानें में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने भादवि की धारा 457, 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म