जो बाइडेन बने अमेरिका के अगले राष्ट्रपति;7.4 करोड़ वोट मिले
डेमोक्रेट पार्टी के जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। बाइडेन (77) अमेरिका में राष्ट्रपति बनने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। बाइडेन को 7.4 करोड़ वोट मिले हैं। इससे पहले किसी भी राष्ट्रपति को इतने ज्यादा वोट नहीं मिले। वही भारतवंशी कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी।
बाइडेन ने ट्वीट किया, अमेरिका, "मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि आपने मुझे हमारे महान देश का नेतृत्व करने के लिए चुना है। हमारा आगे का काम मुश्किल होगा, लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बनूंगा। चाहे आपने मुझे वोट दिया हो या न दिया हो।"
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाइडेन को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा- आपको इस शानदार जीत पर मैं बधाई देता हूं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति रहते हुए आपने भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए अतुलनीय काम किया है। मैं आपके साथ मिलकर दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हूं।
