पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास खड़ी कार में जा घुसा कंटेनर-चालक के खिलाफ मामला दर्ज


कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र के तहत पूरनखेड़ी टोल के पास एक कंटेनर खड़ी कार में जा घुसा जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार हरजिन्दरसिंह पुत्र निर्मलसिंह सिख निवासी गोकुलसिंह का चक थाना केंट गुना ने बताया कि बीते रोज शाम के समय उसकी कार पूरनखेड़ी टोल के पास खड़ी हुई थी। तभी एक कंटेनर चालक अपने वाहन को तेजी से चलाकर लाया और कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म