रन्नौद में युवती की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उकसाने वाले युवक को बनाया आरोपी
कोलारस - रन्नौद - कोलारस परगने के रन्नौद नगर में 30 अक्टूबर को दोपहर के समय एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे थी। जानकारी के अनुसार रन्नौद नगर के शेख मोहल्ला में आरती पुत्री कमल विश्वकर्मा उम्र 20 बर्ष ने अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। परिजनों के बयानों पर आज रन्नौद थाने में नगर के नाशिर पुत्र अंशार खान निवासी शेख मोहल्ला ने लड़की को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के लिए आरोप में अपराध पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी। रन्नौद थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने बताया है। कि लड़की को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले युवक नाशिर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीएम रिपोर्ट में एवं परिजनों के स्टेटमेंट पर हमने बुरूवार को मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को बहुत जल्दी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। यह घटना पर हम शुरू से ही संदेह था। लड़की के पिता कमल विश्वकर्मा ने बताया। कि मेरी लड़की को नाशिर कई महीनों से परेशान कर रहा था। जिस दिन लड़की ने फांसी लगाई उस दिन उसके साथ जोर जबस्ती की और उसे मजबूर किया गया आत्महत्या के लिए मेरी लड़की का मजबूर किया गया था। पुलिस के आने से पहले ही लड़की की लाश को उतार लिया गया था। मैं उस समय मौके पर नहीं था। आत्महत्या का कारण अलग-अलग चर्चाओ का विषय बना हुआ है। रन्नौद पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्यवाही शुरू कर दी।