म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक कोलारस अंतर्गत आयोजित 'आजीविका एक्सप्रेस'
कार्यक्रम सम्पन्न
कोलारस-कोलारस में बुधवार को म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक कोलारस अंतर्गत आयोजित 'आजीविका एक्सप्रेस' कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। कार्यक्रम अंतर्गत समूह की बहनों के परिजनों को आजीविका एक्सप्रेस ( चार पहिया छोटे सवारी बाहन) बितरण किये। इस अवसर पर SRLM के DPM अरविंद भार्गव , जनपद कोलारस CEO जनवेद शर्मा, ब्लॉक मैनेजर कोलारस संजय चौहान, ब्लॉक मैनेजर बदरवास धर्मेंद्र सिंह, समूह की अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिकरवार व समूह की अनेक बहनें उपस्थित रहीं। इस योजना में हितग्राहियों को 5 से 6 बर्षों में बिना किसी ब्याज के आसन किस्तों में राशि समूह को ही जमा करना है। 'सबका साथ सबका विकास' के तहत सर्वहारा वर्ग की चिंता करने बाले आदरणीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा समय समय पर बिभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी बर्गों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
Tags
कोलारस