महिला के शरीर पर निशानों से बलात्कार के बाद हल्या का मामला
शिवपुरी - शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेडी हिम्मतपुर में बीती रात्रि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक 32 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या उस वक्त कर दी गई जब महिला घर पर अकेली थी। जानकारी के अनुसार मृतक महिला के परिवार जनों ने बताया है। कि महिला का सारा परिवार अपने खेत पर निवास करता है और मृतक महिला एवं उसका पति रात्रि विश्राम के लिए घर पर आते हैं। लेकिन मंगलवार की शाम पति रामायण के पाठ के लिए घटनास्थल के समीप स्थित हनुमान मंदिर पर गया हुआ था। रात्रि में जब वह घर लौटा तो अपनी पत्नी को मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया। इसकी सूचना तुरंत उसने अपने माता पिता को दी एवं गांव वालों को घटना की जानकारी दी। गांव के चैकीदार को भी रात्रि में ही घटना की सूचना दी गई। परंतु चैकीदार गांव में उपस्थित नहीं था। तत्पश्चात गांव वालों द्वारा खनियाधाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। खनियाधाना थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं जांच पड़ताल के बाद मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया। महिला के शरीर पर जगह-जगह दांतों से काटने के निशान व चोटों के निशान साफ नजर आ रहे हैं साथ ही एक शाल एवं कुछ अन्य साक्ष्य पुलिस ने घटनास्थल से जप्त किए। निर्मम हत्या होने की वजह से खनियाधाना थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया ने तुरंत अपने आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी देवेंद्र सिंह कुशवाह घटनास्थल पर पहुंचे और जिले से फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के आदेश दिए। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर मर्ग कायम कर लिया है।
