कलेक्टर, एसपी की अध्यक्षता में आज हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक सम्पन्न

 100 से अधिक के लिए सशर्त मिलेगी शादी की अनुमति, वीडियोग्राफी भी करानी होगी 

कलेक्टर, एसपी की अध्यक्षता में आज हुई  क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक सम्पन्न 

शिवपुरी - शिवपुरी जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। देव उठान के साथ शुरू हो रही शादियों में 100 मेहमानों तक कोई अनुमति नहीं लेनी होगी लेकिन 100 से अधिक लोगों को शादी में बुलाने पर जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। जो शशर्त दी जाएगी। वीडियोग्राफी भी करानी होगी साथ ही मास्क सभी को अनिवार्य रूप से लगाना होगा। सुरक्षित दूरी का भी पालन करना होगा। सेनिटाइजर का उपयोग आवश्यक होगा। भोजन के स्टाल दूर-दूर लगाने होंगे जिससे भीड़ एकत्रित ना हो। इसके अलावा बारात बेहद कम दूरी पर औपचारिक रूप से ही निकालने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा अन्य निर्णय के क्रम में रविवार को बाजार बंद रहेगा। साप्ताहिक अवकाश के क्रम में रविवार का चयन किया गया है। इसके अलावा रात को 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। वही बाजार में मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा। सुरक्षित दूरी का पालन करना होगा। दुकान पर आने वाले ग्राहकों के नाम पते भी लिखने होंगे। जिला प्रशासन ने रोको टोको अभियान की शुरुआत करने का भी ऐलान कर दिया है। कोरोना से बचाव के नियम पालन कराने ये अभियान चलेगा।  जो मास्क नहीं लगाएंगे उनके फोटो भी वायरल किए जाएंगे। जुर्माना भरना होगा जुर्माने की राशि 100 रुपये ही रहेगी इसमें बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा कुछ और निर्णय लिए गए हैं। जिसके तहत कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा और जिस परिवार में कोई सदस्य पॉजिटिव निकलेगा उसके प्रतिष्ठान सहित घर को 3 दिन के लिए सील किया जाएगा। सेम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।  थोक सब्जी मंडी रविवार को बंद रहेगी। आवश्यक चीजें पेट्रोल, मेडिकल, दूध आदि आवश्यक वस्तु छोड़कर रविवार को अवकाश रहेगा। बैठक में शहर के कई गणमान्य नागरिक शामिल थे जिन्होंने अपने विचार रखे। उक्त सभी निर्णय का प्रस्ताव पास कर भोपाल भेजा जा रहा है। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म