वन विभाग की भूमि पर चल रही जेसीबी को रोका बीट गार्ड से की झूमाझटकी,
थाने में दिया आवेदन, मौके पर पहुंचे एसडीओएफ
कोलारस - रन्नौद - कोलारस परगने के रन्नौद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अकाझिरी करोंदी बीट एरिया में वन भूमि पर एक जेसीबी से माटी खोदी जा रही है। इसकी सूचना पर बीट गार्ड अभय यादव को मिली जिसपर से वह मौके पर पहुंचे और वन भूमि पर अवैध रूप से चलती जेसीबी को रोकने की कोशिश की और जिस पर से बीट गार्ड के साथ झूमाझटकी के साथ हाथ पाई पर बात आ अटकी तो बीट गार्ड द्वारा आये की कार्यवाही करने की बात कहीं गई। जब जेसीबी चालक को लगा की भाग जाना ही सही है। अब जेसीबी मौके से भाग गई लेकिन मौके पर लोगो ने उसके साथ गाली गलौज एवं झूमाझटकी की इसकी शिकायत वन विभाग के एसडीओएफ को रात्रि की घटना की सरी जानकारी दी। जिस पर से कोलारस वनपरिक्षेत्र अधिकारी केपी धाकड़ के साथ ही पूरा वन अमला मौके पर पहुंच कर जहां से मिटटी खोदी जा रही थी। उसका मौका मुहाना किया साथ ही एक आवेदन बना कर रन्नौद पुलिस को दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ईचोनिया के ग्राम भिलारी से करोंदी तक सड़क डाली जा रही है। जिसके लिये यह वन विभाग की भूमि से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी।
वन क्षेत्र अधिकारी केपी धाकड़ ने इस खबर की जानकारी देते हुये बताया की मुझे हमारे बीट गार्ड अभय यादव ने सूचना दी जिस पर से हम तुरंत अपने अमले के साथ मौके पर आये और देखा की करीब दस फुट खुदा हुआ है। साथ जानकारी देते हुये कहां की आरोपी का नाम बलवीर बताया साथ ही रन्नौद थाना प्रभारी से बात हो गई है। उनके खिलाफ एफआईआर का दर्ज कराई गई है एवं वन विभाग की बैधांनिक कार्यवाही की जायेगी - एमके सिंह एसडीओएफ शिवपुरी