कोलारस मंडी में सोयाबीन बेचने सास ससुर के साथ आई नई नबेली दुल्हन, प्रेमी के साथ बाईक पर बैठ भाग गई

कोलारस मंडी में सोयाबीन बेचने सास ससुर के साथ आई नई नबेली दुल्हन, प्रेमी के साथ बाईक पर बैठ भाग गई

कोलारस - कोलारस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरई थाना तेंदुआ क्षेत्र से गुरूवार को कोलारस मंडी में अपने सास ससुर के साथ सोयाबीन बेचने आई एक नई नबेली दुल्हन बाईक पर बैठकर भाग गई। इस मामले की सूचना सास ससुर ने पुलिस थाना कोलारस में दी। जिस पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार अभी लॉकडाउन में एक युवती की शादी ग्राम खरई क्षेत्र में हुई थी। उसके बाद वह शादी कर अपने ससुराल में रह रही थी। गुरूवार को वह अपने सास ससुर के साथ गांव से लोडिंग वाहन में सोयावीन भर कर कोलारस मंडी बेचने साथ आई थी। जैसे ही वह मंडी में पहुंची पीछे से एक बाईक आई। जिसपर नई नबेली दुल्हन बैठकर फरार हो गई। जानकारी के अनुसार पता चला है। कि किशोरी का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके साथ नई नबेली दुल्हन भाग गई। प्रेम प्रसंग के चलते वह भागी है। ऐसा जानकारी प्राप्त हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म