कोलारस भटऊआ में ट्रैक्टर निकालने को लेकर सरदारो ने रावतो के साथ की मारपीट
कोलारस - कोलारस परगना क्षेत्र के तेंदुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भटऊआ में बीज डाले हुये खेत में से ट्रैक्टर को निकालने पर दो पक्षों में हुई गोली बारी। जानकारी के अनुसार गोली के छररे लगने से 3 घायल, यह घटना मंगलवार करीब 11 बजे की है। जिसमें एक पक्ष रावत परिवार से बताया गया है। दूसरे पक्ष सरदार परिवार से बताया गया है। जानकारी के अनुसार विवाद बुबे हुये खेत में से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ है। खेत राजाराम रावत का बताया गया है। जिसमें राजाराम रावत द्वारा पूर्व में ही बीज बोया जा चुका है। मंगलवार को मंजीत सरदार द्वारा बुबे खेत में से ईटो से भरा टेªक्टर निकालने पर राजाराम रावत द्वारा रौका गया तो उस पर से मंजीत गुस्सा होकर विवाद करने लगा और देखते ही देखते विवाद इनता बड़ गया की दोनो पक्ष के लोगो में हुई भिड़ंत में इ 3 लोगो के घायल होने की जानकारी बताई गई है।