रोजगार सहायक सचिव एवं भाई कियोस्क संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी कर खाते से पैसे निकलाने का मामला दर्ज
कोलारस - कोलारस परगने के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेंझा में बिगत दिनों ग्राम पंचायत सचित एवं उसके भार्ग कियोस्क संचालक के द्वारा गरीब गणेष आदिवासी के खाते से अवैध तरीके से धोखाधड़ी कर 1 लाख 8 हजार रूपयें निकालने का मामला मीडिया की जानकारी में आया उसके बाद मीड़िया द्वारा इस मामले को दबाने से पहले ही ऊजागर कर सामने लाने का कार्य किया गया। मीड़िया की मद्द से गरीब आदिवासी न्याय दिलाने का कार्य किया गया। मीडिया की मदद से यह मामला साफ तौर पर उजागर हो सका एवं इस प्रकार के कई मामले कियोस्क संचालक रामकृश्ण धाकड़ एवं उसके भाई ग्राम पंचायत रोजगार सहायक सचित मुकेष धाकड़ द्वारा पूर्व में किये जाने की जानकारी मीडिया को मिल रही थी। लगातार इस प्रकार की अवैध धोखाधड़ी से गरीबों के खातो से धोके से पैसे निकालने की जानकारी मिल रही थी। गरीब लोगो द्वारा इस मामले को उजागर करने पर मीड़िया का धन्यबाद किया गया। बदरवास पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपियो के खिलाफ 420,34 भादवी की धारा में मामला दर्ज कर जांच में ले किया गया है। गरीब गणेश आदिवासी के खाते से ग्राम पंचायत रोजगार सहायक सचिव के भाई कियोस्क बैंक संचालक रामकृष्ण धाकड़ ने धोखाधड़ी कर 1 लाख 60 हजार रुपए निकाल लिए थे। मामले को लेकर गणेश ने एक आवेदन पुलिस में दिया गया था जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर सहायक सचिव व भाई कियोस्क संचालक पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गणेश पुत्र रामचरण आदिवासी ने बताया कि उसकी पत्नी मीना बाई आदिवासी का अगस्त 2020 में रक्षाबंधन के समय बीमारी के चलते ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद संबल योजना के तहत सहायता राशि के लिए आवेदन किया गया था। आवेदन के कुछ समय बाद मध्यप्रदेश शासन के द्वारा उसके खाते में दो लाख रुपए की राशि डाल दी। इस राशि को चैक करने के लिए वह कियोस्क बैंक संचालक रामकृष्ण धाकड़ के पास गया था उसने अंगूठा लगवाकर कह दिया कि अभी तक खाते में रुपए नहीं आए हैंए लेकिन इसके बाद ग्राम पंचायत गढ़ जनपद कोलारस के रोजगार सहायक मुकेश धाकड़ और उसके भाई कियोस्क बैंक संचालक रामकृष्ण धाकड़ निवासी कांठी के द्वारा फर्जी तरीके से धाोखाधड़ी कर दो लाख रुपए निकाल लिए। जब इस बात का पता गणेश आदिवासी को चला तो उसने शिकायत की जिस पर कियोस्क बैंक संचालक रामकृष्ण धाकड़ ने 40 हजार रुपए उसके पिता रामचरण आदिवासी के खाते में डलवा दिए। लेेकिन बाकी की रकम नहीं लौटाई। जिस पर मीडिया को जानकारी देकर थाने में आवेदन दिया। जिसको बदरवास थाना प्रभारी द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सहायक सचिव मुकेश धाकड़ भाई कियोस्क संचालक रामकृष्ण धाकड़ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।