एलपीजी गैस के दाम में 50 रुपये का इजाफा
लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमत में वृद्धि की गई है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में फिर से बढ़ोतरी की घोषणा की। नवीनतम बढ़ोत्तरी के बाद घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 की वृद्धि हुई। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली और मुंबई में गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत अब 694 होगी, जबकि कोलकाता में यह 720.50 और चेन्नई में 710 होगी। नई दरें 15 दिसंबर से प्रभावी हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत राज्य द्वारा संचालित तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित की जाती है और मासिक आधार पर संशोधित की जाती है। अंतरराष्ट्रीय ईंधन दरों और अमेरिकी डॉलर-रुपये की विनिमय दरों के आधार पर कीमतें ऊपर या नीचे जा सकती हैं।
