लुकवासा में गोदाम से 50 हजार की अनाज चुरा ले गये चोर, शंका की सुई गोदाम में काम करने वाले मजदूरों पर

लुकवासा में गोदाम से 50 हजार की अनाज चुरा ले गये चोर, शंका की सुई गोदाम में काम करने वाले मजदूरों पर 

कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लुकवासा क्षेत्र में पावर हाउस के पास स्थित गोदाम में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने तिल्ली, उड़द व एलईडी बल्व चुराये। जब मामले की खबर गोदाम मालिक को चली तो वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। गोदाम मालिक के अनुसार उसने चोरी का शक पुट्टी करने वाले मजदूरों पर जताया है। जानकारी के अनुसार सुनील पुत्र मुन्नीलाल गुप्ता ने बताया कि उनका पावर हाउस के पास लुकवासा में गोदाम है। गोदाम की ऊपरी मंजिल पर वह लुकवासा क्षेत्र में रहने वाले मजदूर अजीत जाटव व घनश्याम जाटव से पुट्टी का काम करा रहे थे साथ ही गोदाम की चाबी भी इन्हीं मजदूर को सौंप दी। वहीं 16 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि गोदाम के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर सामान चुरा ले गए। जिस पर सुनील गोदाम पर पहुंचे यहां उन्होंने देखा कि गोदाम से 5 बोरी तिल्ली, 12 कट्टे उड़द व एलईडी बल्व कुल कीमत 50 हजार रुपए के चोरी हो गए। मामले की शिकायत पुलिस में की गई यहां गोदाम मालिक ने मजदूरों पर चोरी करने का शक जताया है और संदेह के आधार पर केस दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म