नोवल कोरोना वायरस से हिम्मतपुर पंचायत सचिव का दुःखद निधन
शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हिम्मतपुर जनपद पंचायत पिछोर के रोजगार सहायक एवं प्रभारी सचिव संतोष दुबे का ग्वालियर के कल्याण हाॅस्पिटल में कई दिनों चले उपचार के बाद बुधवार-गुरूवार की मध्य रात्रि दुःखद निधन हो गया। ग्राम पंचायत हिम्मतपुर के लोगो को गुरूवार की सुबह जैसे ही संतोष दुबे की कोरोना वायरस से मौत के बारे में जानकारी मिली ग्राम पंचायत हिम्मतपुर से लेकर ब्राह्राण समाज एवं उनके स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई। करीब 35 वर्ष की अल्पायु में कोरोना वायरस ने अपना शिकार बना लिया। जिसके चलते उनके मासूम बच्चों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया। ग्रामीणजनों ने क्षेत्रीय विधायक से लेकर शासन एवं उनके विभाग से परिवार के सदस्य को नोकरी तथा आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। जिससे उनके मासूम बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सकें। युवा प्रभारी पंचायत सचिव संतोष दुबे के निधन की खबर जिसने भी सुनी सभी ने अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त की।
