किसान फसल गिरदावरी में सुधार करायें

 

किसान फसल गिरदावरी में सुधार करायें
-

शिवपुरी - गिरदावरी मौसम रबी वर्ष 2020-21 का कार्य सारा एप के माध्यम से प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें फसल की किस्म के ऑपशन को भी जोड़ा गया है। जिससे किसान द्वारा जानकारी देने पर फसल की किस्म की जानकारी भी दर्ज की जा सकेगी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने समस्त एसडीएम को गिरदावरी कार्य शुद्धता से समय-सीमा में कराने के निर्देश दिए हैं। गिरदावरी कार्य में कृषि व उद्यानिकी विभाग के साथ ही किसानों की सहभागिता के लिए एमपी किसान एप का उपयोग किया जाना है। जिसमें किसान स्वयं अपनी फसल की जानकारी दर्ज करके एवं आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। शासन द्वारा मौसम रबी वर्ष 2020-21 का गिरदावरी कार्य पूर्ण करने के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की गयी है। गिरदावरी कार्य 20 जनवरी तक पूर्ण किया जाना है। और इस पर आपत्ति 25 जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं। जबकि आपत्ति निराकरण 31 जनवरी तक किए जाएगें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म