गौशाला में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश
शिवपुरी - भ्रमण के दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने लुकवासा में गौशाला का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाएं देखी। इस समय गौशाला में लगभग 100 गायों को संरक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने कहा कि गौशाला में गायों के लिए चारे पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहे और स्व सहायता समूह द्वारा गौशाला का संचालन किया जाना है। यहां गौ रक्षा समिति बोर्ड का गठन किया जाए जो सभी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं पर निगरानी रखेगी। उन्होंने गायों की देखरेख के लिए चिकित्सक की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।
Tags
शिवपुरी