रन्नौद नगर परिषद अध्यक्ष के लिये ब्रजेश कुशवाह, नाथूराम केबट, दिलावर हसन के बीच हो सकती है प्रथम अध्यक्ष की लड़ाई

रन्नौद नगर परिषद अध्यक्ष के लिये ब्रजेश कुशवाह, नाथूराम केबट, दिलावर हसन के बीच हो सकती है प्रथम अध्यक्ष की लड़ाई

रीश भार्गव - जय कुमार झा कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले रन्नौद नगर परिषद में पहली बार अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के लिये रन्नौद सहित डगपीपरी, सेसई सहित तीन पंचायतों को जोड़कर रन्नौद नगर परिषद का गठन हुआ जहां वार्डों का आरक्षण पूर्व में हो चुका है। जबकि अध्यक्ष पद के लिये बुधवार को आरक्षण प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें रन्नौद नगर परिषद पिछड़ा वर्ग के खाते में जाने से पिछड़ा वर्ग के कई उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिये दम भरने लगे किन्तु रन्नौद नगर परिषद के लिये पहली बार होने वाले अध्यक्ष के उम्मीदवारों में तीन नाम प्रमुखता के साथ निकलकर सामने आये उम्मीद है। 

कि पार्टी अथवा टिकिट न मिलने की स्थिति में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी इनमें से चुनाव मैदान में उतर सकते है। गुरूवार को सर्वे के दौरान करीब आधा सैंकड़ा लोगो ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की किन्तु जनता के बीच से जो तीन प्रमुख नाम निकलकर सामने आये उनमें वर्तमान सरपंच ब्रजेश कुशवाह, पूर्व मंडी अध्यक्ष के पिता नाथूराम केबट, दिलावर हसन कांग्रेस नेता के नाम अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के रूप में निकलकर प्रमुखता के साथ सामने आये उम्मीद है। इन तीनों नेताओं के बीच रन्नौद नगर परिषद अध्यक्ष के लिये कड़ा मुकावला हो सकता है। इनके अलावा धाकड़ समाज, जाट समाज, गुर्जर समाज, मुस्लिम समाज, कुशवाह समाज, बाथम समाज से भी करीब आधा सैंकड़ा लोगो द्वारा अध्यक्ष पद का चुनाव लडने की इच्छा व्यक्त की अध्यक्ष पद के लिये उम्मीदवार तो दो से लेकर अनेक हो सकते है। किन्तु मुकावला दो से लेकर चार के बीच ही समिट सकता है। उन्हीं तीन नामों को प्रमुखता के साथ चुनाव मैदान में देखा जा रहा है। उम्मीद है। यह उम्मीदवार भाजपा, कांग्रेस, बसपा से टिकिट लेकर भी चुनाव मैदान में दिखाई दे सकते है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म