कोलारस के गुढ़ा में रात को पत्नि से हुआ विवाद, सुबह शिवपुरी अस्पताल में मृत मिली महिला
कोलारस - कोलारस थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुढ़ा में बुधवार को एक विवाहिता महिला की मौत हो गई। मृतिका के भाईयों का कहना है कि रात में बहनोई ने फोन करके कहा था। कि यहां लड़ाई हो रही हैं। आप अपनी बहन को ले जाओ। जब सुबह लेने पहुंचे तो अस्पताल में भर्ती होने के बारे में बताया। अस्पताल आकर मौत हो जाने के बारे में पता चला। इस मामले भाईयों ने की एसपी ऑफिस में शिकायत की हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम गुढ़ा में धंती पत्नी राजू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हैं। मृतिका के भाई अजबसिंह यादव और मुलायम सिंह यादव ने इस मामले की एसपी ऑफिस में शिकायत की है। जिसमें बहन की मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया हैं। भाईयों का कहना है। कि बीस साल पहले बहन धंती की शादी राजू पुत्र रामजीलाल यादव निवासी ग्राम गुढ़ा से हुई थी। बहनोई राजू यादव शराब पीकर अक्सर बहन धंती की मारपीट करता था। रात को बनोई राजू का फोन आया और कहा कि तुम्हारी बहन को ले जाओ, अन्यथा मैं इसे जान से मार दूंगा। हमने कहा कि रात ज्यादा है, सुबह आकर ले जाएंगे। सुबह 9 से 10 बजे के बीच पहंचे तो पता चला कि धंती शिवपुरी हैं। शिवपुरी पहुंचे तो धंती की मौत के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की हैं।
