13 वर्षीय नाबालिग के साथ 9 लोगों ने किया बलात्कार, सात गिरफ्तार
मध्यप्रदेश - मध्यप्रदेश के सीधी जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आ रही है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया कि एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ तीन दिन में नौ लोगों ने रेप किया है। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर आपबीती सुनाई।उसने बताया कि जिससे भी वह मदद मांगी उसने बेबसी का फायदा उठाया।हालांकि पुलिस ने कार्यवाही करते है इस प्रकरण में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि बच्ची घर से सब्जी लेने मंड़ी गई हुई थी, वही से 2 परिचित युवक उसे बाइक पर बैठाकर शहर से लगे भरौल छटन के जंगल में ले गए,आरोप है कि वहां दोनों ने डरा धमका कर उसके साथ रेप किया। उसके बाद दी43 किनारे मौजूद एक ढाबे में ले गए जहां रात में उसे बंधक बनाकर रखा गया आरोप है कि दोनों के अलावा ढाबा संचालक और चार दोस्तों ने भी उसके साथ रेप किया इसी दौरान एक ट्रक ड्राइवर ने भी उसके साथ दरिंदगी की और छोड़ कर भाग गया।पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
