अब्दुल्ला चाचा राम मंदिर के लिये दान देकर की कौमी एकता की मिसाल पेश
कोलारस - कोलारस परगने के लुकबासा में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण में कोलारस एवं लुकवासा के मुस्लिम भाइयों ने भी अपना परिचय देते हुये समर्पण अभियान में सहयोग राशि दी और कहा एक ईट हमारे भी नाम की लगना चाहये यह भारत है। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को अपने पास बुलाकर जनाब अब्दुल्ला खान साहब ने अपने परिवार के सभी पांच सदस्यो के नाम से 100-100 रुपये की राशि श्रीराम मंदिर निर्माण सहयोग राशि समर्पण के रूप में श्रीराम भक्तों को देते हुये हर्ष व्यक्त किया है। इस देश में रहने वाले सभी भाइयों को हिन्दू-मुस्लिम कौमी एकता की मिसाल दी यह देश हमारा है। हम इस देश के नागरीक है।
Tags
कोलारस
