क्लर्क और सुपरवाइजर के लिए 3,300 पदों पर भर्ती जल्द
उत्तरप्रदेश में काफी लंबे समय के बाद व्यापक स्तर पर सरकारी भर्ती निकली है। मिली जानकारी के मुताबिक, 15 साल से अटकी भतिर्यों पर योगी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करने का आदेश जारी किया हैं। खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन रोजगार के तहत राज्य में जितने विभाग मौजूद हैं उन सभी विभागों में खाली पड़े पदों को भरा जा रहा हैं। इसके तहत राज्य में 3,300 सुपरवाइजर और क्लर्क की भी भर्ती होने जा रही हैं। बता दें कि राज्य में 2,422 सुपरवाइजर और 1054 क्लर्क के पद खाली हैं। इन खाली पदों को भरने की जिम्मेदारी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दी गई हैं। आयोग की वेबसाइट पर भर्ती को लेकर बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, क्लर्क और सुपरवाइजर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन इस महीने में निकल सकती हैं। इसके लिए सरकार ने मंजूरी दे दी हैं।