बदरवास में हिन्दू संगठनों द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निकाली विशाल शोभायात्रा

बदरवास में हिन्दू संगठनों द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निकाली विशाल शोभायात्रा

बदरवास - कोलारस परगने के बदरवास में मंगलवार को बदरवास मुख्यालय के थाना ग्राण्ड मैदान में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के आव्हान पर समस्त हिन्दू संगठन एवं पार्टी से जुडे लोग हजारों की संख्या में थाना ग्राउण्ड मैदान पर मौजूद थे। जहां से भगवान श्रीराम जी के दरवार की शोभायात्रा थाना ग्राउण्ड मैदान से प्रारम्भ हुई। जिसमें डीजे की धुनों पर सैंकडों बाईक सबार एवं भक्तगण भगवा ध्यज लेकर थिरक रहे थे। बदरवास के थाना मैदान से प्रारम्भ होकर मोटरसाइकिल रैली गड़ी मंदिर से कटरा मोहल्ला हनुमान कॉलोनी श्रीराम कालोनी जैन मंदिर इंद्रा कालोनी सब्जी मंडी अनाज मंडी होते हुए नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पूरे नगर में निकाली गई।

बदरवास के मुख्य मार्ग से होते हुये जुलूस पुनः थाना मैदान पहुंचा भगवान श्रीराम मंदिर के लिये हिन्दू बादी संगठनों द्वारा धन संग्रह एवं लोगो को अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर हेतु संदेश देने के लिये शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हिन्दू बादी संगठनों के अलावा भाजपा के लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म