भाजपा कार्यकारणी के लोग बदरवास में अधिकारियों को दे रहे है स्थानांतरण की धमकी

भाजपा कार्यकारणी के लोग बदरवास में अधिकारियों को दे रहे है स्थानांतरण की धमकी

शीलकुमार यादव बदरवास - बदरवास मंडल की नवीन कार्यकारणी में शामिल छुट भईया कार्यकर्ता शासकीय कार्यालयों में पहुंचकर दलाली करने का कार्य कर रहे है। जनता की सेवा के नाम पर मेवा लेकर शासकीय कार्यालयों के चक्कर काटने वाले भाजपा के छुट भईया कार्यकर्ता अधिकारी एवं कर्मचारियों को सही गलत कार्य करने का दबाब बनाते है और जब अधिकारी कर्मचारी गलत कार्य नहीं करते तो मोबाईल से रिकाॅर्डिंग तथा फर्जी फोन लगाकर अधिकारी एवं कर्मचारियों को डरा धमकाने का कार्य कर रहे है। कोलारस की तरह बदरवास में भी अब प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के हालात इतने खराब हो गये है। कि वह स्वयं स्थानांत्रण अथवा मेडीकल पर जाने की स्थिति में पहुंच चुके है। प्रशासनिक वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं संगठन से जुड़े लोगो को देखना चाहिये कि आखिर कोलारस एवं बदरवास में अधिकारी एवं कर्मचारी रहना क्यों नहीं चाहते यही हालत रहे तो स्थाई तो दूर की बात है। बाबू भी अधिकारी का प्रभार लेने में डरेंगें।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म