मोहरा,भड़ौता,लिलवारा में खुलेआम बिक रही है अवैध जहरीली शराब
कोलारस - कोलारस परगने के अनेक गांवों में आबकारी विभाग की मिली भगत से अवैध शराब की विक्री खुलेआम जारी है। कोलारस परगने के किसी भी गांव में किसी समय मुरैना जैसा बड़ा हादसा जहरीली अवैध शराब के पीने से हो सकता है और बड़ा हादसा होने पर क्षेत्र के लोगो की जान तथा प्रशासनिक अधिकारियों पर अन्देखी के चलते गाज गिरना भी तय है। कुल मिलाकर आबकारी विभाग की मिली भगत से कोलारस परगने में हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब का खुला खेल कई स्थानों पर जारी है। इनता ही नहीं कोलारस के तेंदुआ थाना क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों में राजस्थान से अवैध रूप से आने वाली शराब भी कम दर होने के कारण शराब पीने के शौकिन लोग खुलेआम स्तमाल कर रहे है। कोलारस के भड़ौता क्षेत्र में चलने वाली अवैध शराब की फैक्ट्री पर जब भी प्रशासनिक टीम ने छापा मारने की कोशिस की है। भड़ौता क्षेत्र से शराब बंद करना तो दूर की बात है। भड़ौता से प्रशासनिक अमला पिटकर ही लौटा है। इसी तरह लुकवासा के लिलवारा से लेकर जंगल के गांवों में कंजर, पारदी समाज के लोग भी कंजर विस्की के नाम से अवैध शराब बनाकर खुलेआम बेच रहे है। कुल मिलाकर इन दिनों कोलारस क्षेत्र अवैध शराब का गढ़ बन चुका है। जो आम लोगो की जान धीरे-धीरे ले रहा है तथा बड़ा हादसा होने पर प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्यवाही होने में भी कोई नहीं रोक पायेंगा।
कोलारस परगने के गांव-गांव में बिक रही है अवैध शराब
कोलारस - कोलारस परगने के किसी भी गांव में पहुंच जाईये आपको शराब ठेके से आधी कीमत में अवैध शराब आबकारी विभाग की मेहरवानी से मिल जायेंगी। दरासल कोलारस क्षेत्र के कई गांवों में देशी हाथ भट्टी से अवैध शराब तैयार कर गई गांवों में सप्लाई की जाती है। इसके अलावा कोलारस के तेंदुआ क्षेत्र में मोटर साईकिल एवं ट्रेक्टरों से शराब के तस्कर आधी कीमत में शराब एजेंटो को दे जाते है। इसके अलावा कंजर समाज के लोग जिनके पास शराब बनाने एवं बेचने के अलावा कोई काम नही हैं। यह लोग स्वयं शराब तैयार कर गांव गांव में जाकर बेचते है। कुल मिलाकर कोलारस के भड़ौता से लेकर लिलवारा की कहानी किसी से छिपी नहीं है। यहां जब भी प्रशासन ने कार्यवाही की है। या तो प्रशासन पिटा है या बनाने वाले लोग मरे है। नतीजा सभी को पता है। किन्तु अवैध शराब का कारोबार खत्म होने की जगह दिन प्रतिदिन बड़ता ही चला जा रहा है। जिसके चलते अवैध शराब कभी भी कई लोगो की जान तक ले सकती है।