अभिजीत काले कोलारस - कोलारस फ्रेंड्स क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन का मैच ईसागढ़ एवं गुना की टीम के बीच खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रहे बैरसिया सरपंच राम जी राणा द्वारा टॉस करवाया गया जिसमें गुना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 174 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसमें आमिर क्रीज पर डटे रहे और 52 रनों की पारी खेली एवं निखिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में 38 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ईसागढ़ की टीम ने 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 110 रनों पर ही सिमट गई। ईसागढ़ को 64 रनों से हार का सामना करना पड़ा गुना की ओर से संदीप सर्वाधिक चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट अध्यक्ष के रूप में संजीव जैन (राजा साहब) उपाध्यक्ष संजय भार्गव , संचालक सुनील रजक, कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी शशांक गुप्ता, सयोजक निहाल अग्रवाल आशीष कोहली सदस्य के रूप में विक्की शिवहरे राजू चाचा अंकित शर्मा विपिन बैरागी आदि मौजूद रहे।
कोलारस में नचनियो के रंगारंग प्रस्तुति के बीच खेले जा रहे मैच में गुना ने की जीत दर्ज
Tags
कोलारस
