हिंदू समाज के सहयोग से होगा राम मंदिर निर्माण विश्व बर्धन भट्ट, धर्म सभा के साथ रन्नौद नगर में न बाइक रैली का आयोजन
जयकुमार झा रन्नौद - रन्नौद में बुधवार को अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि का संग्रह करने के लिए आरएसएस विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को यह कार्य सौंपा गया है, जिसमें शकल समाज का सहयोग राम मंदिर निर्माण में लगाने के उद्देश्य से जगह-जगह धर्मशालाएं एवं बाइक रैलियों का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में जिले के रन्नौद नगर में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आरएसएस के सहयोग से धर्म सभा का आयोजन गायत्री मंदिर के सामने किया गया, जिसमें प्रांत सह संयोजक श्री विष्णु वर्धन भट्ट ने सभा को संबोधित करते हुए हिंदू समाज ने कई वर्षों तक इस दिन का इंतजार किया ,जो कि हमारे आराध्य भगवान राम टेंट से निकलकर अपने भवन में प्रवेश करें यह इंतजार 400 वर्ष पुराना आज खत्म होने जा रहा है
यह हमारा उद्देश्य की भारतवर्ष से शक्ल समाज के सहयोग से राम मंदिर का निर्माण हो वैसे तो हमारे देश में कई अरबपति हैं जैसे कि अंबानी, अडानी ,टाटा ,बिरला जो चंद समय में ही मंदिर का निर्माण करा सकते थे लेकिन हिंदू समाज के सहयोग से यह मंदिर का निर्माण हो तभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने यह निर्णय लिया है कि मंदिर का निर्माण शक्ल हिंदू समाज के सहयोग से हो ताकि यह मंदिर किसी एक व्यक्ति विशेष का नाम होकर समूचे हिंदू समाज का कहलाए ।इसके बाद भगवान श्री राम की मूर्ति पर माला पूजा अर्चना की और इस अभियान को लेकर कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। इसके बाद धर्म सभा से बाइक की महारैली निकाली गई ,जिसमे करीब 4 सौ बाईक जो तिवारी मोहल्ला ,लक्ष्मीगंज होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जहां लोगों ने जगह-जगह फूल मालाओं से रैली का भव्य स्वागत किया गया इसी में पुलिस विभाग का विशेष सहयोग इस कार्यक्रम में देखने को मिला इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत सह संयोजक विश्व बर्धन भट्ट, अभियान के जिला प्रमुख हरि शंकर दुबे, खंड संघचालक राकेश श्रीवास्तव खंड सह संघचालक अमित वोहरे, जिला उपाध्यक्ष बजरंगदल संतोष शर्मा , विधायक बीरेंद्र रघुवंशी , सुरेंद्र शर्मा भजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,जिला पं. सदस्य योगेंद्र रघुवंशी ,मंडल अध्यक्ष अवध वोहरे,रन्नौद के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह जाट ,प्रखंड संयोजक प्रमोद सोनी ,प्रखंड मंत्री लोकेश सोनी ,प्रचार प्रसार प्रमुख नितिन जाट मंच संचालन चंद्र भान लोधी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

