नाबालिग प्रेमिका से किया बलात्कार बनाय वीडियो, फिर पैसे कमाने के लिये दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

 नाबालिग प्रेमिका से किया बलात्कार बनाय वीडियो, फिर पैसे कमाने के लिये दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

राजधानी लखनऊ में रेप और फिर गैंगरेप का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनकर सब हैरत में पड़ गए। बताया गया कि एक नाबालिग लड़की के साथ पहले प्रेमी ने रेप किया। फिर पैसे लेकर कई अन्य लोगों से भी उसका बलात्कार करवाया। इस दौरान नाबालिग लड़की का वीडियो भी बनाकर उसे वायरल करने धमकी दी गई और उसे कई लोगों के पास भेजा जाता रहा। बड़ी मुश्किल से नाबालिग उनके चंगुल से निकलकर सीधे महानगर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। लड़की की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी प्रेमी और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।  इस कृत्य में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महानगर थाना क्षेत्र में आरोपी युवक ने नेपाल से नाबालिग किशोरी को काम दिलाने के बहाने से लखनऊ बुलाया था। फिर उसे बंधक बनाकर रेप किया और अपने साथियों के साथ मिलकर भी नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, इस बीच वो पांच महीने की गर्भवती भी हो गई। मौका पाकर किशोरी किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर देर रात महानगर थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।  फिलहाल कई लोग अभी भी इस मामले में फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। नाबालिग का मेडिकल कराकर पुलिस उससे और आरोपियों की पूछताछ में जुटी हुई है। पीड़ित किशोरी का आरोप है कि वह अपने प्रेमी के घर गई हुई थी तो उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। फिर वो बेहोश हो गई और उसके प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया।  अन्य लोगों के सेक्स करने का कहने पर नाबालिग लड़की ने ऐसा करे से मना कर दिया तो आरोपी और उसको दोस्तों ने मिलकर लड़की की पिटाई भी कर दी। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार रेप किया और अपने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म भी कराया। मामले में डीसीपी नार्थ रईस अख्तर का कहना है कि लड़की को इसका परिचित आरोपी नेपाल से उसे यहां लेकर आया था। इसके बाद इसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिक बच्ची के साथ रेप किया और उसको अलग-अलग जगह भेजने लगा। लड़की से मारपीट भी करता रहता था। किसी तरीके से वहां से छूटकर पुलिस के पास आई। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 



 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म