कोलारस पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले तीन आरोपियों सहित नकली नोट एवं प्रिन्टर किया जप्त

कोलारस पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले तीन आरोपियों सहित नकली नोट एवं प्रिन्टर किया जप्त 
संजय शर्मा - हरीश भार्गव कोलारस - कोलारस पुलिस ने गुरूवार की मध्य रात्रि कोलारस के वायपास स्थित होटल से नकली नोट चलाने वाले तीन आरोपियों की सूचना कोलारस पुलिस को दी। कोलारस पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत पर तत्काल पुलिस टीम भेजी जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास दो सौ रूपये के 19 नकली नोट बरामद हुये। गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ करने पर तीसरे आरोपी की जानकारी कोलारस पुलिस को मिली तीनों आरोपियों से गिरफ्तारी के बाद कोलारस पुलिस ने नकली नोट बनाने वाली प्रिंटर मशीन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला पंजीवद्ध कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों को कोलारस पुलिस शनिवार को न्यायालय में पेश करेंगी। तीनों आरोपियों की पहचान एव ंनाम न्यायालय के आदेश के चलते सार्वजनिक नहीं किये गये। किन्तु कोलारस पुलिस थाने पहुंचे हमारे संबाददाता को कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा एवं सब इस्पेक्टर सुरेश बाबू शर्मा ने आरोपियों के संबंध में जानकारी दी। सूत्रो से प्रापत जानकारी के अनुसार पकड़े गये आरोपी अशोकनगर जिले के बताये गये है। जिनसे पुलिस की पूछताछ एवं अन्य जानकारी कोलारस पुलिस जुटाने में जुटी हुई है। आरोपियों ने नोट छापने के बारे में पुलिस को बताया की नोट छापने की जानकारी गुगल यूटूव से जानकारी प्राप्त की जिसके बाद नोट छापने एवं चलाने का कार्य हमारे द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म